रायपुर : रायपुर के भाठागांव स्थित अवधपुरी इलाके में एक NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र भाठागांव में किराए के मकान में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
