रायपुर। राजधानी रायपुर में पानी की समस्या को लेकर महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट कहा है कि गर्मी में नागरिको को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए । इसके लिए तैयारी पुख्ता रखी जाये। महापौर ने नगर निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग के संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि नगर निगम के सभी जोनो में आने वाली प्रतिदिन की जलसंबंधी समस्याओं को दैनिक नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित निदान हर संभव तरीके से करवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय स्तर पर एक एमआईसी सदस्य के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गठित करने का कार्य तत्काल किया जाये जो प्रतिदिन की जल समस्याओं की जानकारी लेकर उसका त्वरित निदान स्थल निरीक्षण संबंधित जोन अधिकारियों के साथ करके तकनीकी सुझाव मार्गदर्शन देकर कर सके। ताकि नागरिको को पेयजल के लिए इधर उधर ना भटकना पडे। महापौर मीनल चौबे ने जलबोर्ड एवं जलविभाग के अधिकारियों को चंगोराभाठा पानी टंकी एवं खम्हारडीह पानी टंकी से संबंधित जलकार्यों को त्वरित रूप से करवाने स्पष्ट निर्देश दिये ताकि वहां जलसंकट का त्वरित समाधान जनहित में शीघ्र किया जा सके। अन्य क्षेत्रों में दैनिक रूप से आ रही जल समस्याओ की जानकारी लेकर जोनो से पार्षदो से समन्वय कर जल संकट का स्थल निरीक्षण कर त्वरित निदान करने के कार्य गर्मी के मौसम में प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिये गये है।
गर्मियों में पानी की समस्या को लेकर मेयर मीनल चौबे ने निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
