रायपुर। राजधानी रायपुर में मान. पुलिस अधीक्षक महोदया श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में 45 कमर्शियल सिलेंडर जप्त किया गया। आपको बता दें की प्रार्थी कल यानी दिनांक 25/03/26 के दिन मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चिचोली शान ए पंजाब ढ़ाबा के सामने मेनरोड में वाहन पिकअप सफेद रंग के डाला में अधिक मात्रा में भरा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर रखा हुआ है, गाड़ी में दो लोग बैठे हुए है। सिलेंडर को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है जिस पर तस्दीक हेतु मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम चिचोली शान ए पंजाब ढ़ाबा के सामने तिल्या-खरोरा मेन रोड पहुंचा जहां पर वाहन पिकअप सफेद रंग के डाला में लाल रंग का एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर एवं लाल नीला रंग का 37 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ 21 किलोग्राम वाला भरा हुआ सिलेंडर तथा लाल नीला रंग का 07 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ खाली सिलेंडर पाया गया जिसे गवाहो के समक्ष बरामद कर *ड्रायवर गिनेश्वर प्रसाद साहू एवं कंडक्टर लावू राम* को दस्तावेज पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं करते हुए कागजात मालिक भुपेश्वर प्रसाद साहू के पास होना तथा उसी के हिसाब से काम करने बताये। ड्रायवर गिनेश्वर प्रसाद साहू एवं कंडक्टर लादूराम के संयुक्त कब्जे से एक पिकअप सफेद रंग जिसमें आगे-पीछे दोनो नंबर प्लेट में अंकित है पुरानी इस्तेमाली *किमती लगभग 10,00,000 रूपये* तथा लाल रंग का एक इंडियन कंपनी का खाली सिलेंडर सील खुला हुआ एवं लाल नीला रंग का 37 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ 21 किलोग्राम बाला भरा हुआ सिलेंडर सीलबंद 07 नग श्री छत्तीसगढ़ गैस लिखा हुआ खाली सिलेंडर अनुमानित कीमत 74,000 रूपये रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा-106 भा.ना.सु.सं. के तहत कार्यवाही करते हुए मामला खाद्य विभाग से संबंधित होने से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतू खाद्य निरीक्षक शुभा गुप्ता को 45 नग सिलेंडर वाहन चालक एवं कंडेक्टर को संपूर्ण दस्तावेज सुपुर्द किया गया।

आरोपी :
1.गिनेश्वर प्रसाद पिता लेखराम साहू उम्र-32 पता- कुरूद वार्ड क्र.01लीला चौक थाना आरंग जिला-रायपुर
2.लादू राम पिता रामरख राम उम्र-29 साल पता- बिकमकोर कड़वासरा केडाने मोहल्ला थाना मतोड़ा जिला- जोधपुर (राजस्थान) हालपता- बालाजी होटल रसनी थाना आरंग जिला-रायपुर
