मुंबई। अजित पवार विमान हादसे पर लगातार सवाल उठ रह हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया गया है। फडणवीस ने कहा कि इस हादसे को लेकर उठ रहे सभी सवालों का जवाब देना जरूरी है। बजट सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ किया कि सरकार किसी भी तरह की शंका को दूर करना चाहती है। फडणवीस ने बताया कि सहयोगी दल एनसीपी की ओर से उन्हें सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मिला था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने कहा कि डीजीसीए और राज्य सीआईडी की जांच के साथ अब सीबीआई भी मामले की जांच करेगी। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अजीत पवार विमान हादसे में सीबीआई जांच कराने का किया अनुरोध
