LPG सिलेंडर चर्चा का विषय बना, दबाव कम करने वैकल्पिक इंतज़ाम

Follow Us

दिल्ली । भारत में इस समय देश के लोगों के बीच LPG सिलेंडर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. इसका कारण देश में घरेलू रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर की कीमत ों में मार्च 2026 में बढ़ोतरी है. 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में बढ़कर 913 रुपये हो गई है. वहीं पिछले महीने यही कीमत 853 रुपये थी. ऐसे में इस महीने LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. LPG सिलेंडर की कीमत में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स में चुनौतियां बढ़ी हैं, अमेरिका और इसराइल की ईरान के साथ जंग जारी है. जैसे-जैसे यह संघर्ष बढ़ रहा है, इसका असर दुनिया के उन हिस्सों में भी दिख रहा है जो सीधे तौर पर इस जंग में शामिल नहीं हैं।

भारत के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से लिक्विफ़ाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के लिए खाना बनाने वाले स्टूडेंट्स परेशान हैं. कई मेस सुविधाएं बंद हो रही हैं,भारत में रेस्तरां और होटल बंद हैं क्योंकि एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है. कुछ रसोइयों में मेन्यू छोटे हो गए हैं और गरम खाना ग़ायब हो गया है. कई जगहों पर लकड़ी जलाकर खाना पकाने की भी रिपोर्ट्स हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से बताया गया कि देश में पेट्रोल-डीज़ल की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही यह स्वीकार किया गया कि एलपीजी को लेकर दबाव है लेकिन साथ ही अपील की गई कि घबराहट में बुकिंग न करें.

मंत्रालय ने यह भी बताया कि एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम भी किए जा रहे हैं. इनमें कैरोसीन की सप्लाई बढ़ाना और कोयले का इंतज़ाम करना भी शामिल है.