रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू बसस्टैंड भाठागांव में चेकिंग के दौरान सोमवार को 12ः00 बजे एक महिला एवं दो पुरूष यात्री को संदेह के आधार पर उनके पास रखे झोला एवं स्कूली बैंग का चेकिंग किया गया जिसमें महिला के पास रखे झोला व दो पुरूष के पास रखे स्कूली बैंग से अवैध मादक पदार्थ गांजा 5.938 किलो ग्राम कीमती 3,00,000/रु मिला। आरोपियों से पूछताछ करने पर महिला अपना नाम पिंकी हरिजन पति देवानंद मंडल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गोईपटा मुसैना थाना लांजीगढ जिला कालाहांडी उडिसा हाल सिलतरा शिव मंदिर के पास थाना धरसींवा रायपुर 02. क्षीतिज प्रताप सिंह पिता उदय प्रताप सिंह उम्र 22 साल निवासी जीआरपी पुलिस लाईन मकान नंबर 36/5 थाना गमापुर जिला जबलपुर म.प्र. 03. विधि से संघर्षरत् बालक निवासी ललित कालोनी सेंट्रल जेल के पीछे गमापुर थाना बेलबाग जिला जबलपुर म.प्र. बताये जिन्हे गिरफ्तार कर आरोपियों से मेमोरेंडम लिया गया जिसमें गिरफ्तार आरोपियों द्वारा रामकृष्ण तिवारी पिता हिछलाल तिवारी उम्र 29 साल पता ग्राम बेरिया थाना मऊगंज जिला रीवा म. प्र. हाल सिलतरा भाटापारा दुर्गा मंदिर रायपुर को प्रकरण संलिप्त पाए जाने पर सभी 04 आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01.पिंकी हरिजन पति देवानंद मंडल उम्र 22 साल निवासी ग्राम गोईपटा मुसैना थाना लांजीगढ जिला कालाहांडी उडिसा हाल सिलतरा शिव मंदिर के पास थाना धरसींवा रायपुर
02.क्षीतिज प्रताप सिंह पिता उदय प्रताप सिंह उम्र 22 साल निवासी जीआरपी पुलिस लाईन मकान नंबर 36/5 थाना गमापुर जिला जबलपुर म.प्र.
03.विधि से संघर्षरत् बालक निवासी ललित कालोनी सेंट्रल जेल के पीछे गमापुर थाना बेलबाग जिला जबलपुर म.प्र.
04.रामकृष्ण तिवारी पिता हिछलाल तिवारी उम्र 29 साल स्थाई ग्राम बेरिया थाना मऊगंज जिला रीवा म. प्र. हाल सिलतरा दुर्गा मंदिर के पास रायपुर

प्रकरण- 02. चेकिंग के दौरान दिनांक 09.02.2026 के 17ः15 बजे न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चेकिंग के दौरान एक पुरूष यात्री को संदेह के आधार पर उनके पास रखे नेवी ब्ल्यू कलर के ट्राली बैंग का चेकिंग किया गया जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा 7 किलो ग्राम कीमती 3,50,000/रु मिला। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम अरूण जाल पिता अर्जुन जाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम हीरालोई थाना किससिन्दा पोस्ट किसिन्दा जिला संबंलपुर उडिसा होना बताये जिन्हे गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 115/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01.अरूण जाल पिता अर्जुन जाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम हीरालोई थाना किससिन्दा पोस्ट किसिन्दा जिला संबंलपुर उडिसा
