रायपुर। समता संस्कार पाठशाला छ.ग. ओडिशा अंचल द्वारा छ.ग. में 76 गांव व शहरों में समता संस्कार पाठशाला संचालित की जाती है, जिसमें लगभग 1800 बच्चों को धर्म के साथ साथ परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहारिक शिक्षा का ज्ञान भी पाठशाला के शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। उन सभी को प्रोत्साहित करने तथा आपस में मेल जोल बढ़ाने हेतु छ.ग. ओडिशा अंचल की पाठशाला संयोजिका वंदना धाडीवाल व उनकी 9 क्षेत्रिय प्रभारी की टीम ने दिनांक 5 अप्रैल 2026, रविवार को छ.ग. के हृदय स्थल रायपुर में एक “ग्रैण्ड पाठशाला फनफेस्टा” का एक रंगारंग कार्यक्रम महेश्वरी भवन, कमल विहार में आयोजित किया जिसमें आज लगभग 600 से अधिक बच्चें व 135 टीचर्स उपस्थित हुए।
बच्चों के लिए गेम्स, फन मस्ती व फूड़ के साथ बोहोत से रोचक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम रखें गये। जिसमें बच्चों व टीचर्स ने आयोजन का लाभ लेते हुए आनंद लिया । इस आयोजन मे साधुमार्गी जैन संघ छ.ग. ओडिशा अंचल के अध्यक्ष मोहनलाल जी बाफना, साधुमार्गी महिला समिति छ.ग. ओडिशा अंचल की वीणा जी,श्रीमाल, साधुमार्गी जैन संघ रायपुर के अध्यक्ष विजय जी मुथा, साधुमार्गी महिला समिति की अध्यक्षा चंदु जी बाफना, समता युवा संघ रायपुर के अध्यक्ष अमित जी सुराना, समता बहु मंडल रायपुर की अध्यक्षा किर्ती जी सुराना व अन्य सभी शीर्ष पदाधिकारी अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चें अधिक से अधिक पाठशाला से जुड़े जिससे उनमें संस्कारों का बीजारोपण हो और जो बच्चे धर्म के अभाव में परिवार से दूर होकर गलत संगतों व संस्कारों को भूलकर गलत राह में जा रहें उनके इस कदम को रोकना है। ताकि हमारे समाज के बच्चें उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुए ये बच्चें आगे के नव युवा समाज के आधार स्तंभ बन सकें। वंदना धाडीवाल ने बताया कि, आगे भी हम इस तरह के कार्यक्रम विभिन्न शहरों में आयोजित करेंगे जिससे जो बच्चे अब तक पाठशाला नहीं जा रहें है उन्हें पाठशाला आने की प्रेरणा देकर पाठशाला से जोड़ा जा सके।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हम पूरे छ.ग. ओडिशा अंचल में जितनी भी पाठशाला संचालित है उनमें अपनी अमूल्य सेवा दे रहीं शिक्षिकाओं के लिए समय-समय पर ट्रेनिंग शिविर भी लगायें जाएंगे ताकि बच्चों को पाठशाला के प्रति और अधिक रुचि बढ़े। यह जानकारी विकास धाडीवाल द्वारा दी गई।
