दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बिच अमेरिका और भारत की व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी के भावों में आई बढ़ोतरी के बाद अब आज गुरुवार को कीमतों में मंदी देखने को मिली है। आज भी सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी की दरों में 16 हजार का उछाल देखा गया है और सोना करीब 5 हजार 800 महंगा हुआ है। वहीं आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक झटके में चांदी जहां करीब 25 हजार रुपए प्रति किलो टूटी है तो सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1 हजार 800 रुपए सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को तेज उछाल आया था। जबकि चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत 14 हजार 300 रुपये उछलकर 2 लाख 98 हजार 300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2 लाख 84 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7 हजार 400 रुपये चढ़कर 1 लाख 65 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1 लाख 57 हजार 700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया। वहीं बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से पीली धातु में जोरदार उछाल आया। स्पॉट गोल्ड 2.8% की तेजी के साथ 5,076.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोने में 5.9% की छलांग लगी थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। पिछले गुरुवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई 5,594.82 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% चढ़कर 5,097.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। चांदी की कीमतों में भी तेज उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती आई। स्पॉट सिल्वर 5% बढ़कर 89.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक गई थी, लेकिन शुक्रवार को एक ही सत्र में 27% की रिकॉर्ड गिरावट के बाद सोमवार को यह एक महीने के निचले स्तर 71.33 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई थी।
सोने-चांदी के दामों में उछाल, देखे आज का ताजा दाम
