चमचमाती ड्रेस और ग्लैमरस अंदाज़: विदेश में कुछ इस तरह छाईं आलिया भट्ट

Follow Us

मुंबई। ​आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह एक्टिंग ही नहीं स्टाइल के मामले में भी किसी से पीछे नहीं रहतीं। बैकलेस गाउन में हसीना का BAFTA की रेड कार्पेट से लुक सामने आया, जहां उनके ग्लैमरस अवतार से नजरें हटी ही नहीं। जिससे इंस्पायर होकर आप भी खुद को पार्टी के लिए स्टाइल कर सकती हैं।​ आपको बता दें की आलिया भट्ट ने एक बार फिर विदेशी मंच पर अपनी खूबसूरती का जादू चला सबका दिल जीत लिया। हसीना ने 79वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स (BAFTA) में बतौर प्रेजेंटर डेब्यू किया और पहली ही बार में अपनी छाप छोड़ गईं। न सिर्फ बैकलेस गाउन में रेड कार्पेट पर उनका सिजलिंग रूप देखने को मिला, बल्कि स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करने की शुरुआत नमस्ते और हिंदी में एक लाइन बोलकर करने से वह दिल जीत गईं। दरअसल, 32 साल की आलिया ने चमचमाते गाउन में जैसे ही रेड कार्पेट पर एंट्री की, तो उनकी चमक सबके बीच अलग ही दिखी। तभी तो सबकी नजरें उन पर टिक गईं। हसीना का स्टाइल इतना कमाल का है कि आप भी उनसे कॉकटेल या फिर किसी पार्टी के लिए सेक्विन ड्रेस को स्टाइल करने का आइडिया ले सकती हैं। जिसमें विटेंज ग्लैम के साथ ग्लैमरस रूप देखने को मिलेगा। BAFTA में बतौर प्रेजेंटर आलिया ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। वह यहां Gucci का कस्टम सिल्वर सेक्विन गाउन पहनकर आईं। जिसमें ओल्ड हॉलीवुड ग्लैम के साथ मॉडर्न फैशन का परफेक्ट मिक्स देखने को मिला। इस लुक में आलिया को रिया कपूर स्टाइल किया और हर बार की तरह स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस की जोड़ी का फैशन गेम सब देखते रह गए।

वहीं ​आलिया के गाउन की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसे राउंड स्कल्प्टेड हॉल्टर नेकलाइन दी। जिसने उनके शोल्डर और कॉलरबोन को खूबसूरती से हाइलाइट किया। पूरे गाउन पर माइक्रो सेक्विन वर्क है, जो लाइट पड़ते ही शीशे जैसा चमक रहा है। इसे फ्रंट से बॉडी हगिंग फिट देकर बैक पर डोरी बांधकर बैकलेस बनाया, जिससे लुक में ग्लैम फैक्टर एन्हांस कर गया। आलिया के ब्लिंग से भरपूर इस लुक में पहले ही इतना सब कुछ हो रहा है कि उन्होंने स्लिट कट से इसमें और भी ड्रामा ऐड कर दिया। कट न सिर्फ वॉक करने में ईज ला रहा है, बल्कि ग्लैमर का मॉडर्न टच भी जोड़ गया। जिसे ग्रेस के साथ कैरी करके आलिया ने अपने लुक को पूरा किया, जो ग्लैमरस होने के साथ ही रिफाइंड लगा, जहां हर एक एलिमेंट एक- दूसरे को कॉम्प्लिमेंट कर गया। सिल्वर सेक्विन ड्रेस में ऐसा कुछ नया नहीं है, जो कभी देखा न गया हो। कई बार हसीनाएं ऐसी आउटफिट्स में रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी हैं, लेकिन आलिया का इसे फर वाले विंटेज स्टाइल स्टोल के साथ कैरी करने वाला अंदाज कमाल का लगा। जिसने लुक में ओल्ड हॉलीवुड रेड कार्पेट फील को परफेक्टली ऐड कर दिया। जिसे आलिया ने अपने दोनों हाथों पर ग्रेस के साथ कैरी किया। जिससे न तो बैकलेस डिजाइन हाइड हुआ और न ही स्टोल की ब्यूटी छुपी।

जब बारी जूलरी की आई, तो आलिया ने ज्यादा कुछ ऐड करने का ट्राई नहीं किया। जिससे लुक में बैलेंस बना रहा और एक- दूजे के साथ परफेक्टली ट्यून कर गया। उन्होंने लॉन्ग ड्रॉप डायमंड इयररिंग्स पहने, जो उनके नेक एरिया को भी कॉम्प्लिमेंट कर गए, तो हाथ में रिंग्स स्टनिंग लगी। जिसे स्टाइल करने के लिए आलिया ने मेकअप को सॉफ्ट ग्लो रखा, जहां न्यूड टोन लिप्स और हल्की स्मोकी आइज ने शिमरी गाउन को बैलेंस किया। वहीं, सेंटर पार्टेड वैवी हेयर आलिया के ग्लैमरस लुक की ऑलओवर वाइब को एन्हांस कर गए।