गर्मियों में बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाना अक्सर मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ओटमील कुकी स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन, फाइबर और एनर्जी से भरपूर होती है। ओट्स, केला, दूध और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह स्मूदी बच्चों को लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है और उन्हें जरूरी पोषण भी देती है।
सामग्री
आधा कप ओट्स 1 केला 1 कप ठंडा दूध 1 चम्मच शहद आधा चम्मच दालचीनी पाउडर 3 खजूर 4 बादाम कुछ बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि सबसे पहले ओट्स को दूध में कुछ मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद मिक्सर में ओट्स, केला, शहद, दालचीनी पाउडर, खजूर और बादाम डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। जरूरत हो तो थोड़ा और दूध मिला सकते हैं। तैयार स्मूदी में बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। बच्चों की पसंद के अनुसार ऊपर से आइसक्रीम या ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
