पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या की

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे सेमरिया इलाके में एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटी की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी की पहचान गुलाब साहू के रूप में हुई है, जिसने टंगिया से हमला कर अपनी पत्नी लता साहू और बेटी चित्रा की जान ले ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि आरोपी गुलाब साहू और मृतका लता साहू ने करीब चार साल पहले दूसरी शादी की थी। आशंका जताई जा रही है किसी घरेलू विवाद के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। विधानसभा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।