बंधक बनाकर वसूली की साजिश नाकाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते दिनों बंदूक की नोक पर दो युवकों की किडनैपिंग का मामला सामने आया था। पुलिस की त्वरित एवं रणनीतिक कार्रवाई से दो बंधकों को सकुशल मुक्त कराया गया । टीम की सतत दबिश से आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा एवं एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। क्षेत्र की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से सघन तलाशी ली गई।संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की गई, जहां से जीवन यदु(धमतरी) एवं राकेश शर्मा (धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगभग 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर दोनों को करबला तालाब के पास से अगवा कर बंधक बना लिया था। हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली गई। पुलिस की त्वरित रणनीतिक कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।लगातार दबिश एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने निम्न 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

01. कामरान अब्बास पिता अन्नूहसन उम्र 29 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।

02. नवीन उर्फ नन्नू ढीमर पिता शैलेन्द्र ढीमर उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।

03. लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन पिता राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड सतबहनिया मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

04. राकेश धीवर पिता रवि धीवर उम्र 24 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

05. अनिल धीवर पिता बलीराम धीवर उम्र 30 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

06. हरिओम सोनकर पिता स्व. रामलाल सोनकर उम्र 47 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।