कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हो चुका है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को भी 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला किए गए अधिकारियों में उत्तर, दक्षिण बंगाल के एडीजी भी शामिल हैं। आपको दें की आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। वहीं के जयरामन को उत्तर बंगाल के एडीजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। आसनसोल-दुर्गापुर, हावड़ा, बराकपोर और चंदननगर जिलों में भी नए कमिश्नर ऑफ पुलिस की नियुक्ति की गई है। 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी ताजा फेरबदल में बदले गए हैं। वहीं 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे। 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित होंगे।
चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश, 13 जिलों के SP समेत 19 पुलिस अफसरों के होंगे तबादले
