अवैध नशे के खिलाफ डीसीपी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 दिनों में 26 आरोपी गिरफ्तार, 143 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

Follow Us

रायपुर। पुलिस उपायुक्त डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं रायपुर पश्चिम जोन के एसीपी द्वारा संबंधित थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया।

जहां इस विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 23 प्रकरणों में कार्रवाई की गई और 143 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वाले 43 व्यक्तियों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

आपको बता दें की पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन अड्डेबाजी स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर नकेल कसी जा रही है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।