रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार शहर के प्रमुख मार्ग एवं रिंग रोड में नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर यातायात अवरुद्ध करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है , विगत रात्रि लगभग 8 बजे के आसपास टाटीबंध चौक से सिलतरा बाईपास रिंग रोड नंबर 4 में यातायात थाना टाटीबंध प्रभारी निरीक्षक विशाल कुजूर के साथ प्रधान आरक्षक संदीप मिश्रा, आरक्षक संजीत सिंह एवं डी उमेश थाना टाटीबंध के द्वारा नो पार्किंग में खड़ी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई चालान की कार्यवाही की जा रही थी ठीक उसी समय टाटीबंध चौक से लगे हुए रिंग रोड 4 बायपास मार्ग में नो पार्किंग में खड़े एक ट्रक का ई-चालान बनाने के दौरान पास में ही एक्टिवा में तीन व्यक्ति बैठे थे जिनके द्वारा खड़ी गाड़ियों एवं ब्रेकडाउन गाड़ियों पर रोज चालान करते हो कहकर काफी विवाद करने लगा , तीनों व्यक्ति नशे में थे उनके द्वारा ई-चालान डिवाइस एवं मोबाइल को छीनने की कोशिश करते हुए धक्का देने लगे, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई , तत्काल कार्यवाही स्थल पर आमानाका थाना पेट्रोलिंग पहुंचा जिसको घटना की जानकारी देते हुए उक्त तीनों व्यक्ति को पेट्रोलिंग के सुपुर्द किया गया जिस पर संज्ञान लेते हुए थाना आमानाका में संदीप सिंह, हरदीप सिंह एवं प्रिंसपाल सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 87 को BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जिनके आदेश पर जेल दाखिल किया गया।
शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 03 व्यक्तियों पर अपराध दर्ज
