सरकार के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, राजीव गांधी चौक में पुतला दहन

Follow Us

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव कुसमी में आदिवासी ग्रामीण रामनरेश राम की निर्मम पिटाई एवं मृत्यु की घटना को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतक ग्रामीण ने कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हो रहे अवैध बॉक्साइट खनन का खुलकर विरोध किया था।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा शासन में आदिवासी, गरीब और कमजोर वर्ग सुरक्षित नहीं हैं। अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कुचलने का काम किया जा रहा है, जो प्रशासनिक संरक्षण में पनप रहे माफियाओं की ओर इशारा करता है।

उन्होंने कहा कि एक गरीब आदिवासी की निर्दयता से पिटाई कर हत्या किया जाना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस पार्टी इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर पंकज शर्मा ,ऐजाज ढेबर, पल्लवी सिंह, देव कुमार साहू, वीरेंद्र देवांगन ,किशन बजरी ,सुधा सरोज, कमल धृतलहरे, सुजीत सिंह, विनोद ठाकुर ,ओम श्रीवास ,प्रशांत ठेंगड़ी ,मनोज राय ,मुन्ना मिश्रा, अमित शर्मा, मोहम्मद फहीम ,जीतू भारती, सागर टांडी, गावेश साहू, अस्सु खान,सुशांत डे ,वेंकट कुमार,राज देवांगन, मोहसिन खान सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।