भूपेश बघेल के बयानों पर बरसे सीएम साय, कहा- असफलताओं को छिपाने के लिए बोल रहे झूठ पर झूठ

Follow Us

रायपुर। इधर बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बघेल ने जो कहा है बिलकुल असत्य कहा है, अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है। जबकि दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार आने के बाद अगले ही महीने गृहमंत्री छत्तीसगढ़ आये और यहाँ पर जीतने भी नक्सल प्रभावी प्रदेश थे उनकी समीक्षा हुई। उसमें ये पता चला की 75% से ज्यादा नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में है। साय ने कहा कि आज 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है।

इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत धन्यवाद। ये नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत बड़ा बाधक था और गृहमंत्री ने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक इसको समाप्त करना है और उनका संकल्प पूरा हुआ है। अब बस्तर क्षेत्र बहुत तेज़ी से विकास करेगा जो 40 वर्षों से विकास से अछूता रहा है।

नक्सलवाद खात्मे पर शाह झूठ बोल रहे, शर्म आनी चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है। शाह ने कल लोकसभा में कहा था कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए बघेल सरकार ने कोई मदद नहीं की। बघेल ने कहा कि शाह जगह-समय, मंच तय कर लें इस मुद्दे पर वे बहस के लिए तैयार हैं। बघेल ने कहा कि शाह झूठ बोल रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। आपको छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।