मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी: प्रदेश को मिलीं नई इमरजेंसी और नवजात एम्बुलेंस की सौगात

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इमरजेंसी व नवजात नवीन एम्बुलेंस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह के सिद्धांत आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और संतुलन स्थापित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें आत्मसंयम, त्याग और सह-अस्तित्व की भावना के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। वहीं उनका संदेश केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भगवान महावीर की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए सदैव आगे आएं।