रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के नाथिया नवागांव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि, दुर्घटना के घायलों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। मैं सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
