CG Breaking : डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर सभी 148 केंद्रों तक समय पर और सुरक्षित पहुँचे प्रश्न पत्र

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में बारहवीं कक्षा की हिंदी प्रश्न पत्र लिक होने की वजह से पुनः से कक्षा बारहवीं की परीक्षा के आदेश आए है। इसी कड़ी में बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाया गया।

आपको बता दें की कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न किया गया। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई।

इसके सफल क्रियान्वयन हेतु एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई, जिससे प्रश्न पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा परीक्षा प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हो गई।