बजट सत्र 26-27, मंत्री ओपी ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक रायपुर में 300 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए 137 महतारी सदन बन चुके हैं। जबकि 212 निर्माणाधीन है। पिछले दो सालों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड किए जा चुके हैं। 2704 ने नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 2004 गिरफ्तार किए गए हैं।

इस बीच वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। बजट, वित्तीय वर्ष 2026-27 का, कल यानी 24 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सत्र से पहले स्पीकर रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में हुई। बैठक में सीएम साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत डिप्टी सीएम अरुण साव समेत मंत्री और समिति के सदस्य मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए 2025-26 में छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57% बढ़ने का अनुमान जताया. उन्होंने GSDP 6.31 लाख करोड़ रुपए होेने की संभावना जताई.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र में 12.53%, उद्योग क्षेत्र में 10.26%, सेवा क्षेत्र में 13.15% के साथ स्थिर भावों पर 8.11% वृद्धि का अनुमान जताया. उन्होंने बताया कि 2024-25 में 10.50% वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें कृषि में 11.76%, उद्योग में 9.91% और सेवा क्षेत्र में 10.08% की बढ़ोतरी हुई.

वित्त मंत्री ने सरकारी योजनाओं का सकारात्मक असर बताते हुए राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2025- 26 में 1,79,244 रुपए होने का अनुमान जताया, जो 2024-25 के 10.07 प्रतिशत से अधिक है.