ब्रेकिंग : कलेक्टर में शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर हसौद का किया आकस्मिक निरिक्षण, बच्चों से पढ़ाई की ली जानकारी

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज शासकीय प्राथमिक शाला रावणभाठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला मंदिर हसौद का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली, शिक्षकों की उपस्थिति जांची तथा मध्यान भोजन, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

साथ ही कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता की जांच कर सब्जी एवं मेन्यू की जानकारी ली। आपको बता दें की इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया। छात्रा पुनेश्वर नौरंगे (कक्षा 4वीं) से 4 का पहाड़ा पूछा, जिसे छात्रा ने सही तरीके से सुनाया। कलेक्टर ने बच्चों से पढ़ाई और भोजन व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।