रायपुर। राजधानी रायपुर में कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा कल 29 मार्च (रविवार) को बैरनबाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए ‘सामूहिक उपनयन संस्कार’ का आयोजन किया जा रहा है।* समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि यह संस्कार विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। इस उपनयन संस्कार में लगभग 37 बटुक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर लवन, बलौदा बाजार, भाटापारा, बस्तर आदि जिलों से सम्मिलित हो रहे हैं। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों को स्वागत, पूजन और अन्य मांगलिक कार्यों की अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। आपको बता दें की कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शशिकांत मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित संरक्षक द्वय गिरजा शंकर दीक्षित, राज कुमार अवस्थी, शशिकांत मिश्रा संयोजक उपनयन समिति, सह-संयोजक – प्रमोद कुमार मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, प्रकाश अवस्थी, अशोक दीक्षित, आशीष बाजपेयी, लखन लाल बाजपेयी, श्रीमती गीता मिश्रा, अर्चना मिश्रा, अंजू पाण्डेय, स्वाति अवस्थी, रंजू त्रिवेदी, ममता त्रिवेदी, सत्यदेव तिवारी, राजेश त्रिवेदी, प्रभात मिश्रा (जूनियर) सहित बटुकों के अभिभावक उपस्थित रहें।
आशीर्वाद भवन बनेगा सामूहिक जनेऊ संस्कार का साक्षी, 29 मार्च को होगा आयोजन
