मुंबई। सोशल मीडिया पर इस समय सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। जिसमें क्रिकेट और फिल्मी जगत के सितारे पहुंचे, तो अंबानी फैमिली का शाही अंदाज सबसे अलग लगा। नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी के साथ शादी में आईं, जहां साड़ी में उनके देसी रूप ने सबको इंप्रेस कर दिया, तो बड़ी बहुरानी श्लोका मेहता का मॉडर्न लहंगा लुक भी देखते ही बना। श्लोका पति आकाश अंबानी के साथ शादी में पहुंचीं, तो बाद में सास- ससुर के साथ भी पोज दिए। जहां सबका स्टाइल एक से बढ़कर एक लगा, लेकिन सास-बहू सबको फैशन गोल्स दे गईं। खासकर साड़ी में नीता का लुक बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लगा। ऐसे में आप भी उनके लुक से आइडिया लेकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं नीता ने डे वेडिंग के लिए स्वेदश और मनीष मल्होत्रा की साथ मिलकर डिजाइन कई गई सॉफ्ट गोल्ड और आइवरी शेड वाली रेशमी साड़ी को पिक किया। जिस पर कोई हैवी एम्ब्रॉयडरी न करके क्लासिक जरी वर्क से रॉयल टच दिया। जहां साड़ी पर सुनहरी पत्तियों वाला डिजाइन बना है, तो बॉर्डर को फ्लोरल बेल और सेक्विन से हाइलाइट किया। जिसमें रेड थ्रेड का टच स्टनिंग लगा। जिसे उन्होंने ओपन पल्लू के साथ खूबसूरती से ड्रेप किया, जो उन्हें रिच लुक दे रहा है।
साड़ी के साथ मिसेज अंबानी ने मैचिंग ब्लाउज पहना। जिसे राउंड नेक और हाफ स्लीव्स दी, तो सुनहरी जरी से धारियों वाला पैटर्न बनाया, जो साड़ी को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर गया। जहां बॉर्डर को रेड टच देकर उस पर सेक्विन सितारों से बना डिजाइन इसमें शाइन ऐड कर रहा है। तभी तो हमेशा की तरह नीता को साड़ी में रॉयल लुक मिला। जब बात नीता अंबानी की जूलरी की आती है, तो उससे भला नजरें कैसे हट सकती हैं। यहां उन्होंने डायमंड का स्टनिंग नेकपीस पहना, तो मैचिंग स्टड और रिंग्स भी इसे क्लासी रूप दे गए। वहीं, हाथों में लाल चूड़ियां लुक में कलर कंट्रास्ट ऐड कर गई, तो एम्बेलिश्ड गोल्डन पोटली भी शानदार लगी। वहीं, उन्होंने लुक को फाइनल टच मांग में सिंदूर और माथे पर महाराष्टीयन स्टाइल बिंदी लगाकर दिया। मिडिल पार्टीशन के साथ बन बनाकर बालों में लगे सफेद फूल, ग्लॉसी लिप्स और सटल मेकअप वाला अंदाज भी कमाल का लगा। श्लोका मेहता पेस्टल शेड वाले कलरफुल लहंगा सेट में दिखीं। जिसमें ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिल रहा है। लहंगे की हर कली को अलग- अलग सॉफ्ट टोन शेड, जैसे ब्लू, येलो और पिंक, कलर का रखा। जिस पर एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन डिटेलिंग से खूबसूरत वर्क किया गया। जिसमें मॉडर्न ट्विस्ट उनका ब्लाउज लेकर आया।
श्लोका ने सेज ग्रीन कलर का ब्लाउज वेअर किया। जिस पर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी से बेल पैटर्न बना है। जिसके साथ उन्होंने दुपट्टे की बजाए केप स्टाइल जैकेट पेयर करके लुक को ट्विस्ट दिया। जिस पर भी फ्लोरल डिटेलिंग की गई है, तो बॉर्डर को कर्व कट डिजाइन देकर मिरर वर्क से हाइलाइट किया। जिससे ही श्लोका के लुक में मॉडर्न तड़का ऐड हुआ। अपने लुक को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए श्लोका ने हीरे- पन्ने की जूलरी पिक की, जो उनके सॉफ्ट टोन अटायर के साथ परफेक्टली ट्यून कर गई। यही नहीं चोकर को दी पर्ल डिटेलिंग भी क्लासी लगी। जिसे उन्होंने मैचिंग हीरे- पन्ने के कंगन पहनकर स्टाइल किया और फाइनल टच बालों को हाफ पिनअप करके दिया। वहीं, न्यूड ग्लॉसी लिप्स के साथ उन्होंने मेकअप को सॉफ्ट टोन में रखा। आकाश ने अपनी पत्नी श्लोका के लुक को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए आइवरी कलर की शेरवानी पहनी, जो मनीष मल्होत्रा के लेबल से है। इस शेरवाली पर सेज ग्रीन जैसे लाइट शेड से चिकनकारी की गई। साथ में वह प्लेन मैचिंग ट्राउजर पहने नजर आए। वहीं, मुकेश काले बंदगला के साथ ट्राउजर और वाइट शर्ट पहने दिखे।
