प्रशासनिक फेरबदल: 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले

Follow Us

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 14 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

आदेश के मुताबिक गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोनू अग्रवाल को सीपत से रतनपुर तहसीलदार बनाया गया है। संदीप कुमार साय को बोदरी से मस्तूरी तहसीलदार पद पर पदस्थ किया गया है। शिल्पा भगत को रतनपुर से बोदरी तहसीलदार बनाया गया है, जबकि जयंती देवांगन को मस्तूरी से नजूल तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। पंकज सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है।

नायब तहसीलदारों में भी फेरबदल किया गया है। समर्थ थवाईत को बेलगहना से बेलतरा, श्रद्धा सिंह को गनियारी से पचपेड़ी और राहुल साहू को बेलतरा से बेलगहना भेजा गया है। टोपलाल सिदार को बेलतरा से उप तहसील सकर्रा, ओम प्रकाश चंद्रवंशी को बोदरी से गनियारी और विनीता शर्मा को पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर बनाया गया है।

इसके अलावा सहोरिक को उप तहसील सकर्रा से बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य में संलग्न किया गया है।