रायपुर। रायपुर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इस दौरान शहर के प्रमुख महामाया मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। जहाँ 11,000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 से 7:53 बजे तक रहेगा। चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। यह नौ दिनों तक चलने वाला पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, घटस्थापना करते हैं और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शक्ति एवं विजय की कामना करते हैं। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है और 27 मार्च, दिन – शुक्रवार को राम नवमी के साथ समाप्त होगी। इसी दिन हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भी आरंभ होगा।
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से,महामाया मंदिर में विशेष तैयारियां
