रायपुर। राजधानी रायपुर के कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से एक्टिवा चुराने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है। प्रार्थी अजय कुमार साहू निवासी साहूपारा फाफाडीह गंज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.01.26 को वह अपनी होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एल एम 6817 को गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित अरिहंत काम्पलेक्स के अंदर पार्किंग में खड़ा कर दुकान में गया था। वापस आकर देखा तो खड़ी किये गये स्थान पर उसकी उक्त एक्टिवा वाहन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त एक्टिवा वाहन को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चत करने के प्रयास करते हुये प्रकरण में आरोपी देवेन्द्र नागेश उर्फ राहुल को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी देवेन्द्र नागेश उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की होण्डा एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 एल एम 6817 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
देवेन्द्र नागेश उर्फ राहुल पिता स्व. संतोष नागेश उम्र 25 साल निवासी शीतला कालोनी शिव मंदिर के सामने झण्डा चौक थाना सिविल लाईन रायपुर।
