संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान युवक के पास मिला चाकू, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

Follow Us

रायपुर : मध्य-जोन पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा क्षेत्र में अड्डेबाजी, असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 17.02.2026 को थाना गंज को सूचना प्राप्त हुई कि तेलघानी नाका चौक अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति स्टील का धारदार बटनदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गंज पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक वर्मा पिता धनेष कुमार वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कुसमी, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार (छ.ग.), हाल पता काठाडीह, थाना टिकरापारा, रायपुर बताया। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार बटनदार चाकू जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना गंज रायपुर में अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण —
दीपक वर्मा पिता धनेष कुमार वर्मा, उम्र 19 वर्ष
निवासी — ग्राम कुसमी, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार (छ.ग.)
हाल पता — काठाडीह, थाना टिकरापारा, रायपुर
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के DCP सेंट्रल जोन के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वालों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख़्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।