रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार यानी 4 फरवरी को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कैबिनेट के सदस्यों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में बुधवार को लगभग सुबह 11 बजे की बैठक शुरू हो सकती है। आपको बता दें की इससे पहले 21 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने जनहित से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए थे। इस बार भी सरकार द्वारा जनहित से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए जा सकते है।
