नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली हाइ कोर्ट ने चेक बाउंस और लोन भुगतान से जुड़े मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें की गुरुवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल को फटकार लगाते हुए कहा कि जेल में जाना उनकी अपनी गलती है। राजपाल ने अदालत से अपील की थी कि उनके परिवार में शादी होने के कारण उन्हें जमानत दे दी जाए। अदालत ने यह अनुरोध खारिज करते हुए सुनवाई को आगे बढ़ाया और जमानत याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय की। इसका मतलब है कि राजपाल यादव को कुछ और दिन तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने डेढ़ दशक पुराने लोन मामले में अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका पर नाराजगी जताई है और उन्हें कुछ दिन और तिहाड़ जेल में रखने का निर्देश दिया। कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि राजपाल ने कई बार आश्वासन दिया था कि शिकायतकर्ता का पैसा चुका देंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। सुनवाई के दौरान राजपाल के वकील ने स्टेटमेंट रखा कि पैसे दे दिए जाएंगे, लेकिन अदालत ने कहा कि आज फिर वही कहा जा रहा है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने ब्रेक से पहले वकील से कहा कि पैसे देने पर अपना मन बना लें।
दिल्ली हाइ कोर्ट ने की अभिनेता राजपाल यादव की जमानत याचिका खारिज, जस्टिस स्वर्ण कांता ने लगाई फटकार
