रायपुर पश्चिम की नई पहचान: टाटीबंध में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक ‘महतारी सदन’ का हुआ आगाज

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास अब केवल भौतिक संरचनाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि मानवीय संवेदना और भविष्य निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। विधायक राजेश मूणत की पहल पर शहीद भगत सिंह वार्ड, टाटीबंध में प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त ‘महतारी सदन सह आंगनबाड़ी केंद्र’ पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। आपको बता दें की लगभग 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित और 4500 वर्गफुट में फैला यह केंद्र छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था में एक नई पहचान स्थापित करेगा। यह भवन पोषण, शिक्षा और संस्कार का संगम बनकर माताओं एवं नौनिहालों को सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरक वातावरण उपलब्ध कराएगा।

कॉर्पोरेट स्तर की सुविधाएँ
इस अत्याधुनिक महतारी सदन में पृथक प्ले-एरिया, डिजिटल लर्निंग के अनुकूल कक्षाएँ, स्वच्छ किचन, डाइनिंग एरिया, स्टोर रूम एवं प्रशासनिक कार्यालय की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही महिला, पुरुष एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग वाशरूम, आकर्षक पेवर ब्लॉक और सुरक्षित बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है।

‘लर्निंग विद फन’ की अवधारणा
बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यहाँ फिसलपट्टी, झूला, बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम, सांप-सीढ़ी एवं अन्य खेलों की व्यवस्था की गई है। यह केंद्र अब केवल आंगनबाड़ी नहीं, बल्कि बच्चों के लिए एक ‘ग्रोथ सेंटर’ के रूप में कार्य करेगा।

चार हाई-टेक केंद्र, कल डीडी नगर को मिलेगा नया उद्यान
रायपुर पश्चिम में ऐसे चार आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र शीघ्र ही लोकार्पण के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में विधायक राजेश मूणत कल प्रातः डीडी नगर में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन उद्यान का भूमिपूजन करेंगे, जो क्षेत्रवासियों के लिए हरित और स्वस्थ वातावरण का केंद्र बनेगा।

विकास की योजनाबद्ध सोच
विधायक राजेश मूणत नियमित रूप से बैठक कर क्षेत्र के विकास का रोडमैप तैयार करते हैं। इसी सुनियोजित कार्यप्रणाली के कारण रायपुर पश्चिम में विकास कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से धरातल पर उतर रहे हैं।

यह महतारी सदन न केवल एक भवन है, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर जनता के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।