गंभीर युग का सबसे घातक ‘हथियार’! सूर्या की टीम में हुआ शामिल, वो सिक्सर किंग, जो पलक झपकते ही पलट देता है बाजी

Follow Us

मुंबई। भारत में लगातार टी 20 वर्ल्ड कप की धूम बानी हुई है। टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया को जिस खिलाड़ी की तलाश थी, वो पूरी हो चुकी है। एन वक्त पर इस खिलाड़ी की एंट्री हुई और अब वो सबसे घातक खिलाड़ी के तौर पर नजर आ रहा है। ये वही खिलाड़ी है, जो 2023 से टीम इंडिया से बाहर था। सलेक्शन को लेकर कोई खबर नहीं थी, लेकिन उसने वापसी की ठानी और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि उसे टीम इंडिया में लाया गया और अब टी20 विश्व कप 2026 में सबसे बड़ा मैच विनर साबित हो सकता है। ये कोई और नहीं बल्कि तूफानी विकेटकीपर-बैटर ईशान किशन हैं, जिनकी वापसी से मुख्य विकेटकीपर-बैटर संजू सैमसन का प्लेइंग 11 से पत्ता साफ हो गया। किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाई। फिर वॉर्म-अप मैच में अफ्रीका के खिलाफ भी छक्कों की बारिश की और ये साबित कर दिया कि अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार के तौर पर वो सबसे सही दावेदार हैं। किशन को अब कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव का सबसे घातक हथियार माना जा रहा है, जो पहली गेंद से चौके-छक्कों की बारिश करेंगे, क्योंकि वो खिताब जिताने के पूरे मूड में दिख रहे हैं और बल्ले से आग लगा रखी है।

वहीं 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की धरती पर 20 टीमों के बीच होगा। फाइनल 8 मार्च को तय है। इस मेगा टूर्नामेंट से ठीक पहले टीम इंडिया के विस्फोटक बैटर ईशान किशन ने अपने तूफानी तेवर पूरी दुनिया को दिखा दिए हैं। बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब किशन मैदान पर उतरे, तो छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाकर 20 गेंदों पर 53 रन ठोके और फिर रिटायर्ड हर्ट हो गए, ताकि दूसरे बल्लेबाज भी बैटिंग कर सकें। अगर किशन खेलते रहते, तो शतक भी पूरा कर सकते थे। इस पारी के दम पर ईशान किशन ने अपने तूफानी तेवर दिखाते हुए यह बताया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाका करने के लिए बेताब हैं और भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में सक्षम भी है। टीम इंडिया 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है, जिसमें किशन विरोधी टीम के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते नजर आएंगे। उनके पास छक्के लगाने की जबरदस्त क्षमता है। किशन का फॉर्म इतना दमदार है कि गेंद उनके बल्ले के मिडिल में लग रही है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज और उससे पहले घरेलू क्रिकेट में किशन गेंदबाजों की हालत खराब करके आए हैं। वहीं ईशान ने न्यूजीलैंड के 4 मैचों में कमाल की बैटिंग की थी। उन्होंने 8, 76, 28 और 103 रन की पारियां खेलकर धमाकेदार कमबैक किया था। 2023 के बाद वो सीधे विश्व कप स्क्वाड में चुने गए हैं। उन्हें शुभमन गिल के ऊपर तरजीह दी गई है। इससे पहले किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कमाल किया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहला खिताब दिलाया था और बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उनके नाम सीजन के 10 मैचों में कुल 517 रन थे। किशन ने टूर्नामेंट में कुल 262 गेंदों का सामना किया था और 57.44 के औसत के साथ 197.32 का स्ट्राइक रेट रखा था। उनके बैट से 51 चौके और 33 सिक्स निकले थे, जिनमें 2 शतक और 2 फिफ्टी भी शामिल थीं।