रायपुर। थाना गोबरा नवापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जौंदा धरसा रोड स्थित पंप हाउस के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गोबरा नवापारा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे बातचीत करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम सागर साहू तथा कुंदन विश्वकर्मा, निवासी ग्राम जौंदी, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर बोरी के अंदर पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹55,000 है जप्त किया गया l आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 84/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही में थाना गोबरा नवापारा से उप निरीक्षक सोमन सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक रणजीत साहू, आरक्षक हुलास साहू, आरक्षक टीकम साहू ,आरक्षक तिवारी प्रसाद खूंटे का उल्लेखनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
सागर साहू पिता स्वर्गीय उमेश साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जौंदी चौकी चंपारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर
कुंदन विश्वकर्मा पिता प्रीतम विश्वकर्मा उम्र 21 साल निवासी जौंदी चौकी चंपारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर
