मुंबई। निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने चुपके से खचाखच भरे सिनेमाघर में ‘धुरंधर 2’ देखी। उन्हें अपना चेहरा छुपाते हुए और अपनी बहन सुरिली को चुप रहने का इशारा भी किया, ताकि दर्शक उन्हें देख न सकें। उनका यह वीडियो अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।आपको बता दें की यामी की बहन सुरिली गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें यामी थिएटर में खचाखच भरे दर्शकों के बीच फिल्म देख रही थीं। यामी ने भी इस वीडियो को अपने अकाउंट पर दोबारा शेयर किया। जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो में यामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ के स्क्रीन पर अपनी छोटी कैमियो भूमिका देखकर शर्मा रही थीं। उन्होंने अपना चेहरा छुपाया और सुरिली को चुप रहने का इशारा किया, ताकि आसपास बैठे लोग उन्हें पहचान न सकें। सुरिली ने इस वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा। यामी की बहन सुरीली ने लिखा, ‘एक बार फिर आदित्य धर फिल्म्स को सलाम। शानदार फिल्म। हमें आप पर बहुत गर्व है। और मेरी प्यारी बहन यामी, जो मेरी ताकत है। आप सभी को ढेर सारा प्यार। अब पार्टी करते हैं।’ यामी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘लव यू।’ यामी गौतम की शादी फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर से हुई है। उन्होंने ‘उरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म भी बनाई है। ‘धुरंधर’ की पहली फिल्म दिसंबर में रिलीज हुई थी, जबकि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यामी ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में नर्स की एक छोटी भूमिका निभाई है। ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 675.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यामी गौतम का ‘सीक्रेट मूवी डेट’ वीडियो वायरल, बहन सुरीली के साथ हाउसफुल थिएटर में देखी ‘धुरंधर 2’
