वोमंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: 14 जून को भारत-पाकिस्तान होगा आमने-सामने

Follow Us

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। जहां 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। आपको बता दें की खास बात यह है कि ग्रुप चरण में ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे टूर्नामेंट को जबरदस्त शुरुआत मिलने की उम्मीद है।