महिला ट्रेड फेयर के आखिरी दिन महिलाओं में दिखा खासा उत्साह, स्टॉल में उमड़ी भीड़

Follow Us
  • भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026
  • वीर कार्निवलः खेल-खेल में लोगों को धर्म से जोड़ा, माता त्रिशला के 14 स्वप्नों की सेल्फी पॉइंट रही आकर्षण का केंद्र
  • लाभांडी में निकली प्रभात फेरी, 12 यूनिट हुआ रक्तदान
  • “द सोलफुल नाइट” भक्ति संगीत की संध्या 28 मार्च को

रायपुर। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 का राजधानी में सकल जैन समाज द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी तीर्थ में बुधवार को जैन महिला ट्रेड फेयर का तीसरा और अंतिम दिन रहा। इस दौरान ट्रेड फेयर में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। ट्रेड फेयर के समापन अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा शामिल हुई। महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि जैन समाज की यह पहल महिलाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आई है। ट्रेड फेयर में स्टॉल्स के जरिए महिलाओं को अपने घर के उत्पादों को प्रदर्शित करने और विक्रय करने का बेहतरीन अवसर मिला। यह आयोजन न केवल उनके आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है, बल्कि उन्हें अपने काम को पहचान दिलाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में भी मददगार साबित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि महोत्सव समिति के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में यह पावन पर्व मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, जिनके माध्यम से भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह, महासचिव गोल्डी लूनिया, कोषाध्यक्ष विकास सेठिया, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैद और सचिव आनंद जैन ने जानकारी दी कि महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी है। महोत्सव समिति, समता युवा संघ तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आस्था और सेवा भाव से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को लाभांडी में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और धर्मप्रेमी शामिल हुए। प्रभात फेरी में भगवान महावीर का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की सार्थक पहल की गई।

वीर कार्निवल: महिलाओं-बच्चों ने 10 स्टॉल लगाकर खिलाए धार्मिक गेम्स

दादाबाड़ी में वीर कार्निवल का आयोजन दादाबाड़ी में साधुमार्गी जैन महिला समिति और समता बहू मंडल की ओर से किया गया। दोनों मंडल की ओर से 10 स्टाल लगाए गए थे जिसमें खेल-खेल के जरिए भगवान महावीर के संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही माता त्रिशला के 14 सपनों की सेल्फी प्वाइंट बनाई गई। महिलाओं और बच्चों में वीर कार्निवल को लेकर खासा उत्साह देखा गया और हर स्टॉल में सभी को वे भगवान महावीर स्वामी के संदेश देते हुए नजर आए।

लाभांडी में 12 यूनिट हुआ डोनेशन, सभी से रक्तदान करने की अपील की

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 में सेवाकार्य अंतर्गत 16 से 30 मार्च तक 15 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में लाभांडी के शांतिनगर बिल्डिंग में बुधवार को 12 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने सभी से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

लाभांडी में निकली प्रभात फेरी, जन-जन तक पहुंचाया प्रभु का संदेश

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के अंतर्गत राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों से 15 दिनों तक प्रभात फेरी निकाली जा रही है। महावीर जयंती तक हर दिन यह आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को 1008 श्री पद्मप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर, ललाभांडी से शांतिनगर बिल्डिंग, रोमेंसक्यू विला से होते हुए श्री विद्यासागर सभा गृह लाभांडी तक प्रभात फेरी निकाली गई। लाभांडी मंडल के रचित जैन ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान पुरूष सफेद और महिलाएं केसरिया रंग के वस्त्रों में शामिल हुई। बच्चों ने हाथ में तख्ती लेकर भगवान महावीर स्वामी का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। साथ ही बच्चों ने प्रश्नोत्तरी में भाग लिया और जैन धर्म से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए।

एमएमआई हॉस्पिटल में वामा मंडल ने किया भोजन वितरण

वामा मंडल के सदस्यों ने बुधवार को एमएमआई अस्पताल में 150 मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच प्रेमपूर्वक भोजन वितरित कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।