ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ेगी बारिश? ज़िम्बाब्वे को मिल सकता है ऐतिहासिक सुपर-8 का मौका

Follow Us

पल्लेकल। टी20 विश्व कप में आज जिम्बाब्वे का सामना ग्रुप बी में आयरलैंड से हो रहा है। इस मैच में अगर जिम्बाब्वे की टीम दर्ज करती है तो वह सुपर आठ चरण में पहुंच जाएगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही थम जाएगा। दरअसल, पल्लेकल स्टेडियम में जिम्बाब्वे का सामना टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में आयरलैंड से हो रहा है। इस मैच में हालांकि, बारिश का साया है जिस कारण अब तक टॉस नहीं हो सका है। अगर मैच बारिश में धुलता है तो इससे जिम्बाब्वे का फायदा होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं थम जाएगा।

आपको बता दें की ग्रुप बी से श्रीलंका की टीम सुपर आठ चरण में पहुंच चुकी है और दूसरे स्थान के लिए जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। जिम्बाब्वे ने लगातार दो मैच जीते हैं और अब एक जीत उसे अगले दौर में पहुंचा देगी। इतना ही नहीं, अगर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे, ऐसे में जिम्बाब्वे के पांच अंक हो जाएंगे और वह सुपर आठ में पहुंच जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उसके चार अंक ही रहेंगे और वह बाहर हो जाएगी। फ़िलहाल पल्लेकल में अभी बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स भी हटा लिए गए हैं। लेकिन आउटफील्ड के चारों ओर कवर्स लगे हुए हैं और अंपायर ने मैदान का निरीक्षण किया है।