मुंबई। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है। रिलीज़ के 20 दिन बाद भी फिल्म की कमाई शानदार है और यह लगातार नए रिकॉर्ड्स बनाती जा रही है। अब यह फिल्म भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नाम पर 1,234.10 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड है, जिसे ‘धुरंधर 2’ चुनौती देने को तैयार है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 20वें दिन करीब 10.10 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि वीकडेज में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है।सेल्कनिक के मुताबिक अब तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 1,033.37 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस करीब 1,237.21 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,641.21 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो चुका है।
आसान शब्दों में ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 1,033.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘पुष्पा 2: द रूल’ का कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रुपये का है। इसका मतलब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2’ को करीब 200 करोड़ और ‘धुरंधर 2’ को कमाने हैं। खास बात यह है कि बीते दिनों ‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है और अब यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। हालांकि, नंबर वन बनने के लिए फिल्म को अभी ‘पुष्पा 2: द रूल’ का रिकॉर्ड तोड़ना होगा। फिलहाल, यह फिल्म उस मुकाम से करीब 200 करोड़ रुपये दूर है।
