विराट कोहली की भांजी महक ने मेहंदी फंक्शन में लूटी महफिल, इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में दिखा ‘देसी अवतार’

Follow Us

​मुंबई। विराट कोहली की तरह ही उनके परिवार पर भी लोगों की नजरें बनी रहती हैं। न सिर्फ पत्नी अनुष्का शर्मा का स्टाइल लोगों का ध्यान खींच लेता है, बल्कि इस मामले में क्रिकेटर की भांजी भी कुछ कम नही हैं। तभी तो लेटेस्ट तस्वीरों में महक ढींगरा का हाथों में मेहंदी रचाए इंडो वेस्टर्न अंदाज ध्यान खींच ले गया। देसी रूप में 19 साल की हसीना बेहद सुंदर दिखीं और अपनी फैशनिस्टा जैसी अदाओं से बाजी मार ली। दरअसल महक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और जैसे ही उनकी नई तस्वीरें सामने आती हैं वो लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। अब हसीना ने किसी वेडिंग के दौरान की फोटोज शेयर की, जिसके लिए वह खूबसूरत से प्लाजो सेट में सजीं और अपनी अदाओं से कुछ ही देर में सबका दिल जीत लिया। जिससे लड़कियां भी चाहे तो आइडिया ले सकती हैं, तो चलिए आप खुद ही देख लीजिए। आपको बता दें की महक वैसे तो लाइमलाइट में ज्यादा नजर नहीं आती, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। जहां उनका लुक्स किसी यंग स्टार किड एक्ट्रेस से कम नहीं लगते। वैसे तो वह हर लुक में बढ़िया लगती हैं, लेकिन प्लाजो सेट में उनकी लेटेस्ट फोटोज बेस्ट लगीं। जिसने उन्हें स्टाइलिश डीवा वाली फील दी, तो ब्लश पिंक के साथ डार्क कलर से हुआ एम्बेलिशमेंट वर्क इसे और सुंदर बना रहा है। जिसे हसीना ने देसी तड़का लगाते हुए वेअर किया।

वहीं डिटेल में महक के लुक की बात करें, तो उनके ब्लाउज को स्लीवलेस रखा। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्ट्रक्चर्ड फिट इसे स्टेटमेंट पीस बना रही है। इसे इंटीक्रेट थ्रेडवर्क और सेक्विन डिटेलिंग से सजाया गया। पिंक कलर से कढ़ाई करके बॉर्डर को हाइलाइट किया और फिर फ्लोरल पैटर्न बनाए। जिसमें ग्रीन और ब्लश पिंक कलर का यूज भी हुआ, तो बाकी के हिस्से पर जालीदार पैटर्न बनाकर उन्हें सितारों वाले फ्लोरल मोटिफ्स से सजाया। वहीं, ब्लाउज के बॉर्डर के ऊपर दी वी शेप कटआउट डिटेलिंग लुक में टीज एलिमेंट ले आई। बेशक महक के ब्लाउज पर हैवी वर्क हो रखा है, लेकिन लुक में बैलेंस लाने का काम उनके हाई- वेस्ट फ्लोई प्लाजो ने किया, जो लाइट वेट है। इस पर कुछ- कुछ दूरी में वर्टिकल एम्ब्रॉयडरी पैनेल बने हैं, जो इसे क्लासी इफेक्ट दे रहे हैं। इसेक लिए पिंक और ब्लू कलर का इस्तेमाल करके फूलों वाली बेल बनाई। जिसका फ्लेयर्ड पैटर्न इसे कैरी करने में भी इज क्रिएट कर रहा है। इसे उन्होंने मैचिंग कलर के प्लेन दुपट्टे के साथ स्टाइल किया, जिसे वह गले में डाले नजर आ रही हैं। जब बारी जूलरी के साथ लुक को स्टाइल करने की आई, तो महक ने सबकुछ मिनिमल और एलिगेंट रखा। जहां उनके लॉन्ग इयररिंग्स और आउटफिट के दोनों कलर्स को मैच करती चूड़ियों को पहनने वाला अंदाज शानदार लगा और पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गया। जिसके अलावा हसीना को और कुछ पहनने की जरूरत नहीं पड़ी और मेहंदी लगाए महक का स्टाइल परफेक्ट बन गया।आखिर में महक ने अपने लुक को फाइनल सटल मेकअप और सिंपल हेयर के साथ दिया। मिडिल पार्टीशन के साथ बालों को हल्का वैवी टच देते हुए उन्होंने ओपन रखा, तो सॉफ्ट पिंक लिप्स के साथ सबटल स्मोकी आइज और डूई बेस उनके फेस पर नेचुरल ग्लो ले आया। जिससे महक का अंदाज हेड टू टो क्लास और एलिगेंस का शानदार कॉम्बिनेशन बन गया।