उत्तराखंड से नेपाल जाना हुआ आसान, हरिद्वार-नेपालगंज के बीच चलेंगी 12 ‘मैत्री’ बसें

Follow Us

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही ‘मैत्री’ बस सेवा के तहत हरिद्वार/ऋषिकेश से नेपाल के नेपालगंज तक 12 बसों का संचालन शुरू करेगा।साथ ही इस संबंध में राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आवश्यक परमिट जारी करने का निर्णय लिया गया है, जिससे भारत-नेपाल के बीच यात्रा और भी आसान हो जाएगी। आपको बता दें की इसके अलावा एसटीए ने गढ़वाल मंडल ओनर्स लिमिटेड और रूपकुंड पर्यटन विकास समिति के 15 मार्गों को देहरादून तक विस्तारित करने को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। वहीँ इससे अब पर्वतीय क्षेत्रों से आने वालों को राजधानी तक आने के लिए वाहन नहीं बदलने पड़ेंगे।परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके तहत परिवहन निगम ने मैत्री बस सेवा के अंतर्गत नेपालगंज तक के लिए 12 परमिट देने का अनुरोध किया था। कहा गया था कि पूर्व से ही हरिद्वार से रुपेडिया के बीच बस का संचालन होता है। इसे नेपालगंज तक बढ़ाने की अनुमति दी जाए। इसे एसटीए से स्वीकृति प्रदान की।बैठक में सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण एसके सिंह, सदस्य चंद्रशेखर जोशी के अलावा लोक निर्माण विभाग व विधि परामर्शी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।जीएमओयू के इन परमिटों को दिया गया देहरादून तक का विस्तारकोटद्वार-हरिद्वार, सतपुली-कोटद्वार, पौड़ी-कोटद्वार, थलीसैंण-कोटद्वार, जोशीमठ-ऋषिकेश, गोपेश्वर-ऋषिकेश, पौड़ी-देवप्रयाग-ऋषिकेश, पौड़ी-कोटद्वार-हरिद्वार, ऊखीमठ-ऋषिकेश, पोखरी-ऋषिकेश, गुप्तकाशी-ऋषिकेश।