आज है चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, जाने शुभ और अशुभ काल का समय…

Follow Us

आज 26 मार्च यानी गुरुवार का दिन है। आज पंचांग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे दुर्गाष्टमी, महाष्टमी और अशोकाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जिससे दिन और भी विशेष हो जाता है। साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र से प्रारंभ होकर पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बनेगा। शुभ कार्यों के लिए दिन में कई उत्तम चौघड़िया उपलब्ध हैं, जिनमें विशेष रूप से लाभ और अमृत चौघड़िया अत्यंत फलदायी माने जाते हैं। हालांकि, दक्षिण दिशा में दिशा शूल होने के कारण यात्रा से बचना चाहिए और राहुकाल के समय शुभ कार्यों से परहेज करना उचित रहेगा। यह पंचाग आपको दिनभर के शुभ-अशुभ समय, ग्रह-नक्षत्र की स्थिति और व्रत-त्योहार की संपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, जिससे आप अपने कार्यों की सही योजना बना सकते हैं।

आज का पंचांग
विक्रम संवत् – 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 6 सव्वाल
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया
क्रमांक चौघड़िया का प्रकार प्रारम्भ समय समाप्त समय उपयुक्तता
1 शुभ सूर्योदय 08:00 AM शुभ कार्य के लिए उत्तम
2 चर 11:02 AM 12:33 PM सामान्य/गतिशील कार्य
3 लाभ 12:33 PM 02:04 PM* लाभकारी कार्य
4 अमृत 02:04 PM* 03:35 PM अत्यंत शुभ
5 शुभ 05:06 PM सूर्यास्त शुभ कार्य के लिए उत्तम

दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा.
तिथि – अष्ठमी तिथि दिन 11.49 तक होगी तदुपरान्त नवमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – आर्द्रा नक्षत्र दिन 4.19 तक होगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र होगा ।
योग – शोभन योग रात्रि 12.32 तक रहेगा तदुपरान्त अतिगंड योग रहेगा ।
करण – बव करण दिन 11.49 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि व रवियोग सायं 4-19 से प्रारम्भ.

व्रत / दिवस विशेष – दुर्गाष्टमी, महाष्टमी, अशोकाष्टमी, श्री रामनवमी (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त), मेला रामनवमी, मेला मनसा देवी (हरियाणा), मेला बाहुफोर्ट (काश्मीर), अन्नपूर्णा पूजा (बंगाल),

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मिथुन राशि में होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – मंगल उदय पूर्व में दिन 2-06 पर,
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी ।
आज दिन 4.19 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का आर्द्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ड़, छ, के, को, ह पर रखे जा सकते हैं।