आज है महाष्टमी और नवमी, जाने किस समय शुरू होगी नवमी तिथि…

Follow Us

आज चैत्र नवरात्रि में इस बार अष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कन्फ्यूजन दिख रहा है. इसका कारण है दो तिथियां का एक साथ आना. लेकिन अब स्थिति साफ है. पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 25 मार्च को दोपहर 1:51 मिनट से शुरू होकर 26 मार्च को सुबह 11:49 मिनट तक है. अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. उनका रंग बहुत उजला माना जाता है और इस दिन उनकी पूजा का खास महत्व होता है. अब बात नवमी की करें तो यह तिथि 26 मार्च को सुबह 11: 49 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:7 मिनट तक रहेगी. भगवान श्रीराम का जन्म दोपहर के समय हुआ था, इसलिए रामनवमी 26 मार्च को ही मनाई जाएगी. इस दिन सुबह 11:13 मिनट से दोपहर 1: 41 मिनट तक पूजा का अच्छा समय है. दोपहर 12:27 मिनट को श्रीराम जन्म का मुख्य समय माना जाता है. महानवमी पर मां दुर्गा की पूजा करके हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाया जाता है. नारियल भी प्रसाद में रखा जाता है. कन्या पूजन 27 मार्च को सुबह 10:6 मिनट तक किया जा सकता है. इसी दिन नवरात्रि व्रत का पारण भी होगा. कुछ लोग 27 मार्च को भी रामनवमी मनाएंगे.