नई दिल्ली। देशभर में आज नोएडा के भव्य ‘जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ की चर्चा बनी हुई है। दरअसल आज 28 मार्च शनिवार को एयरपोर्ट का शानदार उद्घाटन किया गया। यह हवाई अड्डा अपनी आधुनिकता और विशालता के लिए सुर्खियां बटोर ही रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में पहले से ही कई ऐसे हवाई अड्डे मौजूद हैं, जो किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं हैं। आपको बता दें की यह देश का सबसे बिजी एयरपोर्ट होने के साथ-साथ स्टाइल का भी प्रतीक है। इसका टर्मिनल 3 अपनी शानदार बनावट, वर्ल्ड-क्लास लाउंज और खूबसूरत कलाकृतियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां कदम रखते ही राजधानी की भव्यता का एहसासहोता है। वहीं इसका टर्मिनल 2 (T2) मॉडर्न डिजाइन और भारतीय संस्कृति का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यहां मौजूद ‘जया हे’ म्यूजियम में 7,000 से ज्यादा कलाकृतियां सजाई गई हैं, जो इसे सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर भी बनाती हैं।
यह एयरपोर्ट अपने आप में बेहद खास है। यह हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच बसा दुनिया के सबसे ऊंचे एयरपोर्ट्स में से एक है। यहां से उड़ाने भरने पर खिड़की से दिखने वाले बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारे इतने खूबसूरत होते हैं, जिन्हें आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। अरब सागर के तट पर बसा यह एयरपोर्ट गोवा के शांत और खुशनुमा मिजाज को बखूबी झलकाता है। समंदर की लहरों और ताड़ के पेड़ों के बीच स्थित यह हवाई अड्डा आपकी छुट्टियों की बेहतरीन शुरुआत के लिए एकदम परफेक्ट है। अंडमान और निकोबार के इस एयरपोर्ट के रनवे से ही आपको नीले पानी और हरी-भरी वादियों के दिलकश नजारे देखने को मिलते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यहां से अपनी यात्रा शुरू करना किसी सपने जैसा है। वहीं पहाड़ियों के बीच एक पठार पर बना यह एयरपोर्ट अपने आप में एक अजूबा है। इसका रनवे नेचुरली ढलान वाला है, जो इसे तकनीकी और नेचुरली दोनों ही नजरिए से बेहद रोमांचक और खास बनाता है। यह एयरपोर्ट अपने आप में बेहद खास है, क्योंकि यह दुनिया का पहला ऐसा हवाई अड्डा है, जो पूरी तरह से सोलर एनर्जी से चलता है। इसकी हरियाली और ईको-फ्रेंडली डिजाइन न सिर्फ पर्यावरण को बचाते हैं, बल्कि आंखों को भी बेहद सुकून देते हैं। भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ का यह एयरपोर्ट अपने खूबसूरत गार्डन्स और शानदार आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है। यह शहर की हाई-टेक इमेज के साथ-साथ एक बेहद गर्मजोशी भरा और सुकून देने वाला माहौल देता है। यहां आते ही आपको राजपूताना शान और संस्कृति की झलक मिल जाएगी। इसकी पारंपरिक सजावट और जीवंत रंग ‘गुलाबी शहर’ की विरासत को बेहद खूबसूरती से दर्शाते हैं।
