मुंबई। आज के जमाने में जहां रोज नए फैशन ट्रेंड आते हैं, वहां जया किशोरी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। कथावाचक चाहे कथा के दौरान दिखे या फिर उनका म्यूजिक वीडियो आए, उनका स्टाइल कभी नहीं बदलता। ऐसे में अगर आप भी सादे- से कपड़ों में खुद को सुंदर और स्टाइलिश रूप देना चाहती हैं, तो कथावाचक के लुक से आइडिया ले सकती हैं। जिन्होंने अनारकली में अपने एक नहीं, दो लुक्स शेयर किए और गॉर्जियस लगीं। दरअसल, जया किशोरी ने अपने नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोज शेयर किए हैं। जिनमें वह कभी आरती की थाली लिए नजर आईं, कभी पानी के बीच पत्थर पर बैठीं, तो कभी गौमाता के साथ मस्ती करती दिखीं। जहां उनकी सिंपलिसिटी पर दिल आ गया। ऐसे में चलिए उनके लुक्स की डिटेल पर गौर करके जानते हैं और जानते हैं कि उनके एक जैसे लुक होने के बाद भी बोरिंग क्यों नहीं लगते। 10 साल की उम्र से कथा सुना रहीं जया किशोरी पहले शर्ट जैसे कॉलर वाले कुर्ते पहनती थीं, तो अब कई साल से लॉन्ग अनारकली में नजर आती हैं। लेकिन फिर भी उनके लुक बोर नहीं लगते, जिसकी वजह है-
1. हैवी कढ़ाई या सितारों से सजे कपड़ों नहीं पहनतीं। सिंपल सूट या अनारकली सदाबहार रहते हैं।
2. कलर कंट्रास्ट का ध्यान रखती हैं, जो उनके स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट करते हैं।
3. जूलरी के नाम पर बस ईयररिंग्स को बदलती हैं, जो कपड़े हाइलाइट होने देते हैं।
4. मेकअप ओवर करके फीचर्स को हाइड न करके उन्हें नेचुरली एन्हांस होने देती हैं।
जया किशोरी पहले लुक में रेड कलर का अनारकली पहनकर गौमाता के साथ नजर आ रही हैं। जिसे फुल स्लीव्स के साथ लॉन्ग फ्लेयर्ड पैटर्न देकर बनाया गया। जहां स्लीव्स और बॉर्डर को सुनहरी लेस से सजाकार हाइलाइट किया, जो प्लेन अनारकली की ब्यूटी को बढ़ा रहा है। वहीं, स्कर्ट को प्लीट्स ऐड करके दिया फ्लोइ टच इसे और सुंदर बना गया। फ्लोर लेंथ हेम वाले अनारकली के साथ जया किशोरी ने मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा। जिसके बॉर्डर को सुनहरी लेस से सजाया, तो सेक्विन सितारों इसमें चमक ले आए। जिसे स्टाइल करने के लिए उन्होंने झुमकी पहनी और बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ हाफ पिनअप कर लिया। जहां कथावाचक जया की खूबसूरती हमेशा की तरह दिल जीत गई।
जया किशोरी का दूसरा लुक भी कुछ- कुछ पहले जैसा ही है। वह सिल्क का टील ग्रीन कलर अनारकली पहने हुए हैं। जिसे फुल स्लीव्स दी और फ्लोर लेंथ हेम वाली स्कर्ट को फ्लोइ टच देकर प्लेन ही रखा। इस बार उन्होंने लुक को फाइनल टच सुनहरी बूटियों से सजे दुपट्टे के साथ दिया। जिसे वह सादे तरीके से अपने कंधों पर कैरी किए दिखीं, जो उन्हें क्लासी और एलिगेंट लुक दे गया। जब बारी जया किशोरी के लुक को स्टाइल करने की आई, तो उन्होंने सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स को पिक किया। जिसमें लगे वाइट पर्ल्स इसकी ब्यूटी को बढ़ा गए। वहीं, बालों को मिडिल पार्टीशन करके साइड ब्रेड्स बनाई और फिर चोटी को गूंथ लिया। जिससे उनके पूरा फेस विजिबल हो रहा है और उनके सटल मेकअप के साथ फीचर्स भी एन्हांस हुए।
