सिंधिया घराने की बहू की रॉयल खूबसूरती ने जीता सबका दिल, साड़ी में दिखा ग्रेस और राजसी ठाट-बाट

Follow Us

नई दिल्ली। ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीति के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं, तो उनका नाता शाही परिवार से है। वह ग्वालियर के महाराजा रानोजीराव सिंधिया के वंशज हैं, तो उनकी पत्नी और महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अपनी सादगी के लिए पहचान रखती हैं। अब महारानी के साड़ी में सादे- सिंपल लुक्स ने दिल जीत लिया। जहां वह बॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ गईं, तो उनके राजकुमार बेटे महाआर्यमन सिंधिया का अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच ले गया। दरअसल, महारानी और राजकुमार ने बॉलीवुड और फैशन जगत के सितारों का अपने ग्वावियर के जय विलास पैलेस में हुए एक इवेंट में स्वागत किया। जहां हर कोई सज- संवकर पर आया, लेकिन साड़ी पहने महारानी पर ही नजरें टिक गईं और उनकी खूबसूरती ने दिल जीत लिया। वहीं ग्वालियर पैलेस में हुए इस इवेंट में दीया मिर्जा, अदिति राव हैदरी और सयानी गुप्ता जैसे एक्ट्रेसेस आईं, तो गुनीत मोंगा भी अपने पति के साथ दिखीं। इसके अलावा फैशन वर्ल्ड के कई जाने-माने डिजाइनर यहां पहुंचे, लेकिन महारानी प्रियदर्शिनी का अंदाज सबसे अलग और शानदार लगा। वह अलग- अलग दो साड़ियों में दिखीं और सादगी के साथ ही रॉयल खूबसूरती दिखाकर सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

फ्लोरल साड़ी में लगीं सुंदर

आपको बता दें की यहां महारानी प्रियदर्शिनी नियॉन ग्रीन कलर की फ्लोरल पैटर्न वाली साड़ी में नजर आ रही हैं। जिस पर पिंक, पर्पल, ऑरेंज और वाइट शेड से खूबसूरत फूल बने हैं, जो लुक को फ्रेश और एलिगेंट टच दे रहे हैं। जिसे नीट एंट क्लीन प्लीट्स और ओपन पल्लू के साथ महारानी ने अपने दूसरे कंधे पर ले जाते हुए ड्रेप किया। जैसी ड्रेपिंग रॉयल फैमिली की महिलाएं हमेशा किए नजर आती हैं। जिसमें उनका लुक डे इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट लगा। वहीं महारानी ने अपने लुक को स्टाइल करने के लिए मिनिमल और क्लासी जूलरी को पिक किया। सबसे पहले वह मॉडर्न चेन स्टाइल डिजाइन वाला मंगलसूत्र पहने नजर आईं और साथ में ड्रॉप इयररिंग्स, डायमंड रिंग और वॉच वेअर की। जहां हाथ में बीट्स और गोल्ड ब्रेसलेट भी नजर आए, तो छोटी-सी बिंदी और नेचुरल टोन मेकअप से लुक को फाइनल टच दिया। आखिर में साइड पार्टिंग के साथ उनके वैवी टच वाले ओपन हेयर चेहरे की खूबसूरत को और बढ़ा गए।नाइट इवेंट के लिए महारानी ने ब्लैक कलर की साड़ी पिक की। जिसे पिंक सेक्विन फ्लोरल पैटर्न से सजाया गया है। साड़ी के बॉर्डर को सितारों से हाइलाइट किया, तो कुछ- कुछ दूरी पर फूलों को बनाया। जिसे उन्होंने हाई राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पेयर करके लुक को पूरा किया। जहां साड़ी पर न तो ज्यादा चमक-धमक दिखी और न ही इवेंट के हिसाब से यह लाइट वेट लगी और उनका लुक निखरकर सामने आया।

स्टाइलिंग भी रही सिंपल

 

इस लुक को भी महारानी ने सिंपल स्टाइलिंग के साथ पूरा किया। उन्होंने साड़ी पर लगे पिंक सितारों को कॉम्प्लिमेंट करते पिंक बीड्स वाले इयररिंग्स पहने, तो गले में मंगलसूत्र नजर आ रहा है। वहीं, हाथ में कंगन और रिंग पहनकर उन्होंने इसे छोटी-सी बिंदी के साथ पूरा किया, तो बालों को हल्का वैवी टच देकर ओपन छोड़ा। ऐसे में दोनों ही लुक्स में महारानी का साड़ी में शाही रूप देखते ही बना। ​महारानी के साड़ी लुक्स के साथ ही उनके राजकुमार बेटे का स्टाइल भी दोनों इवेंट्स में बढ़िया लगा। पहले वह कलर की ग्रे लाइनिंग पैटर्न वाली शर्ट के साथ डेनिम पहने नजर आए और इसे रेड पॉकेट स्क्वायर और चश्मा लगाकर स्टाइलिश टच दिया। दूसरे लुक के लिए राजकुमार ने मां के साथ ट्विनिंग करते हुए ब्लैक कुर्ता पहना। जिस पर सिल्वर लाइन्स दी हैं, जो लुक में शाइन ऐड कर गईं। जिसे वाइट पजामे के साथ पेयर करके उन्होंने लुक पूरा किया। जहां दोनों ही लुक्स में उनके गले में माला, हाथ में ब्रेसलेट और घड़ी नजर आई।