धुरंधर 2 का कोहराम: 12वें दिन भी जारी है रिकॉर्ड तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इन दो बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

Follow Us

मुंबई। रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वीकएंड पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। रिकॉर्ड के मामले में इसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। भारत में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। भारत में यह फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ पर भारी पड़ रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। आपको बता दें की ‘धुरंधर 2’ का टोटल कलेक्शन। ‘धुरंधर 2’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ग्यारहवें दिन रविवार को फिल्म की कमाई 68.10 करोड़ रुपये रही थी। दसवें दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला था और इसने 62.85 करोड़ रुपये कमाए थे। नौवें दिन फिल्म की कमाई 41.75 रही थी। पहले हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।

वहीं इस तरह से इस फिल्म ने भारत में अब तक 872.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ‘धुरंधर 2’ ने भारत के साथ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है। 12 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1392.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड बनाया है। ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1354.84 है। ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी। भारत में यह 26 मार्च को रिलीज हुई। भारत में पांचवें दिन इस फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.70 करोड़ रुपये हो चुका है। दुनिया भर में भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। इसने अब तक वर्ल्डवाइड 1285 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है। 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई है। पवन कल्याण की यह फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई। बारहवें दिन यानी सोमवार को इसने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। एक करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म का कुल कलेक्शन 70.29 करोड़ रुपये हो चुका है। माना जाता है कि इस फिल्म के कलेक्शन पर ‘धुरंधर 2’ का असर पड़ा है।