मुंबई। ‘ये है मोहब्बतें’ की नन्हीं ‘रूही’ के रूप में घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली रुहानिका धवन आज एक ग्लैमरस टीनेज सेंसेशन बन चुकी हैं। हाल ही में रुहानिका का एक बेहद खूबसूरत देसी अवतार सामने आया है, जिसमें उन्होंने हाफ साड़ी पहनकर अपनी सादगी और नजाकत से हर किसी को हैरान कर दिया है। 18 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस का यह लेटेस्ट लुक न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बल्कि उन पर एक शाही निखार भी साफ नजर आ रहा है।
वैसे तो रुहानिका के वेस्टर्न लुक्स भी सामने आते रहते हैं, लेकिन जब भी वह देसी अटायर में अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती हैं, तो उसकी बात ही अलग है। वाइब्रेंट कलर की हाफ साड़ी को रॉयल टच देती जूलरी का कॉम्बो उनके लुक को बेस्ट बना गया। जिससे लड़कियां आइडिया लेकर शादी- पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं, जो उन्हें क्लासी, एलिगेंट और शाही फील देगा। उनका का यह लुक ट्रेडिशनल चार्म और मॉडर्न एलिगेंस का परफेक्ट मिक्स है। जहां वह सौरभ दास लेबल की खूबसूरत हाफ साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने बड़े- ही ग्रेसफुल अंदाज में कैरी किया, जो पहली ही नजर में फेस्टिव और रॉयल वाइब देता है। जिसे आसानी से री-क्रिएट किया जा सकता है। लेकिन, उससे पहले जानिए कि हाफ साड़ी, साड़ी से कितनी अलग होती है।
हाफ साड़ी दक्षिण भारत का पारंपरिक परिधान है, जिसे लंगा वॉनी या पावड़ा-दवानी भी कहा जाता है। इसमें स्कर्ट (लहंगा), ब्लाउज और दुपट्टा शामिल होता है, जिसे साड़ी की तरह ड्रेप किया जाता है। इसे शादी या पूजा जैसे शुभ मौकों पर पहना जाता है इसलिए इसका दक्षिण भारत में खास महत्व है। जिसका क्रेज अब नॉर्थ में देखने को मिलता है और इसे लड़कियां अक्सर पूजा-पाठ या किसी फंक्शन में कैरी किए नजर आ जाती हैं।रुहानिका के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो सबसे पहले हाफ साड़ी का कलर कॉम्बिनेशन ही ध्यान खींच रहा है। ऑरेंज के साथ गोल्डन, पर्पल और ग्रीन जैसे वाइब्रेंट और क्लासी कलर्स स्टनिंग लगे। जहां कलीदार लहंगे की हर कली को सुनहरी लेस से हाइलाइट करके बीच में बूटियों वाला पैटर्न बनाया, तो बॉर्डर को चौड़ा रखकर लाइनिंग पैटर्न से सजाया। जिससे इसे क्लासी टच मिला और सिल्की- शाइनी फैब्रिक आउटफिट में नेचुरल ग्लो ले आया।साथ ही उनका ब्लाउज ग्रीन और पर्पल कलर का है, जो उनके लहंगे के ऑरेंज कलर को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। इसे ब्रोड नेकलाइन देते हुए ब्रालेट एरिया को ग्रीन रखा, जिस पर सुनहरे जालीदार पैटर्न के बीच फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं। वहीं, स्लीव्स और बॉर्डर को पर्पल रखा। जिस पर सुनहरी लाइन्स दी हैं। जिससे ब्लाउज का पैटर्न शानदार लगा, तो बैक पर दिया डोरी और लटकन वाला डिजाइन भी बढ़िया लगा। तभी तो ब्लाउज पूरी लुक की हाइलाइट बन गया।

हाफ साड़ी के साथ वैसे तो दुपट्टे को एकदम साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप किया जाता है, लेकिन रुहानिका ने इसे साइड दुपट्टे की तरह कैरी किया। जिसका गोल्डन बॉर्डर और स्क्वायर बॉक्स वाला पैटर्न इसे और ज्यादा रिच लुक दे गया। वहीं, बॉर्डर को दिया पर्पल टच भी इसी स्टनिंग बना रहा है, जिसके लास्ट में थ्रेड से बनी पॉम-पॉम लटकन लगी है।रुहानिका के स्टाइल में उनकी जूलरी भी चार चांद लगा गई। हैवी मांग टीका, ईयरकफ स्टाइल झुमके और रिंग सबकुछ एक- दूजे को कॉम्प्लिमेंट कर गया। वहीं, पर्पल और ग्रीन चूड़ियों के साथ कश्मीरी कंगन और फ्लोरल मोटिफ्स वाले कमरबंध के तो क्या ही कहने।
हसीना ने मेकअप को सॉफ्ट और मिनिमल रखा है, जिससे आउटफिट की ब्राइटनेस बैलेंस में रही। हेयर स्टाइल भी सिंपल और एलिगेंट है, जो पूरे लुक को ओवरडन होने से बचाता है।
