मुंबई। स्टाइल के मामले में हीरो- हीरोइन ही नहीं बिजनेमैन की पत्नियां भी पीछे नहीं रहतीं। हर किसी का एक से बढ़कर एक स्टाइलिश रूप देखने को मिलता है। जिनमें हैदराबाद के अरबपति बिजनेसमैन पी.वी कृष्ण रेड्डी की पत्नी सुधा रेड्डी का नाम भी आता है। जिनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। जहां न सिर्फ उनकी सेक्विन आउटफिट की चमक देखती ही बनी, बल्कि उनका लालटेन वाला बैग लाइमलाइट में आ गया। जिसकी कीमत 5 लाख से भी ज्यादा है। सुधा रेड्डी न सिर्फ अरबपति बिजनेसमैन की पत्नी हैं, बल्कि वह खुद भी बिजनेसवूमन हैं और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की डायरेक्टर हैं। जिनका स्टाइल अक्सर ही लाइमलाइट में आ जाता है, तो अब हाथ में लालटेन वाला बैग लेकर उन्होंने अपना ग्लैमरस रूप दिखाया। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्टर रेड्डी 18,370 करोड़ रुपये के मालिक हैं, तो सुधा भी बिजनेस संभालती हैं। ऐसे में उनके स्टाइल में लग्जरी साफ झलकती है। तभी तो वोग वेल्यूज वूमन ऑफ एक्सीलेंस इवेंट में उनका स्टाइल सबका ध्यान खींच ले गया। उन्होंने सितारों से सजे अपने गाउन को इतने क्लासी तरीके से स्टाइल कि वह फैशन गोल्स दे गईं। आइए उनके लुक की डीटेल्स पर गौर करते हैं। वहीं हमेशा ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली सुधा ने इस बार इवेंट के लिए ब्लिंग से भरपूर सेक्विन गाउन को चुना। जिसमें वह सबसे अलग चमकीं, तो गाउन को प्लीट्स ऐड करके दिया साड़ी स्टाइल टच इसे और स्टनिंग बना गया। तभी तो उनके लुक में मॉडर्न स्टाइल के साथ ट्रेडिशनल ड्रेप का परफेक्ट मेल देखने को मिला।
सुधा के गाउन लुक की डीटेल्स पर गौर करें, तो इसे स्लीवलेस रखते हुए डिजाइन किया। जिस पर लगे सेक्विन सितारे और क्रिस्टल लुक में ब्लिंग ऐड कर रहे हैं, तो वेस्ट पर नॉट डीटेलिंग दी। वहीं, हाई नेक स्टाइल नेक को भी सितारों से हाइलाइट किया। जिसके साथ स्कर्ट पोर्शन को प्लीट्स ऐड करके बनाया, जो लुक में ड्रामा ऐड कर गया और इसे साड़ी वाली वाइब्स दे गया। वहीं, बॉडी हगिंग सिल्हूट ने उन्हें खूबसूरती- से कॉम्प्लिमेंट किया। सुधा ने अपने लुक क्लासी बनाने के लिए शीयर केप स्टाइल की। जिसे उन्होंने अपने कंधों पर अटैच किया, जिसकी फ्लोर लेंथ हेम ट्रेल जैसा इफेक्ट क्रिएट कर गई। इस शीयर केप पर वर्टिकल शिमर डीटेलिंग दी गई है, जो इसे गाउन के साथ मिक्स-अप नहीं करती और अलग से हाइलाइट होने देती है। तभी तो सुधा रेड्डी का स्टाइल इतने सितारों के बीच अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा।
सुधा के गाउन में इतना सब हो रहा है कि उन्होंने अपनी जूलरी को ओवरडू न करते हुए मिनिमल ही रखा। वह पर्ल का लेयर्ड नेकपीस पहने दिखीं, जो लुक में रॉयल एलिमेंट ऐड कर गया। वहीं, मिनिमल इयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग के साथ उन्होंने जूलरी को बैंलेस रखा। जहां चमचमाते कपड़ों के साथ पर्ल का कॉम्बो लुक को एलिगेंट टच दे गया। भले ही सुधा ने कपड़े और जूलरी को लग्जरी फील देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उनके लुक की हाइलाइट उनका लालटेन जैसा बैग बना। लग्जरी ब्रांड Louis Vuitton के इस LV Lanterne बैग को ब्रांड के क्लासिक लोगो और कलर- पैटर्न के साथ डिजाइन किया गया। वहीं, इसकी शेप ट्रेडिशनल लालटेन जैसी है, जिसे पेरिस के मशहूर पोंट नेउफ ब्रिज की स्ट्रीटलाइट्स से प्रेरित होकर बनाया गया है, जो ब्रांड के हैडक्वाटर के ठीक बगल में है। इसकी कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 5,75,000 रुपये दी गई है। आखिर में सुधा ने अपने लुक को सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया। जहां न्यूड पिंक लिप्स के साथ सटल मेकअप उनके फीचर्स को एन्हांस कर गया। वहीं, हेयर स्टाइल को उन्होंने हाफ पिनअप किया, जो उन्हें क्लासी और पॉलिश्ड फिनिश देता है। कुल मिलाकर सुधा का लुक बेहद ग्रेसफुल, सोफिस्टिकेडेट और रेड कार्पेट के लिए एकदम परफेक्ट लगता है।
