मुंबई। एक बार फिर अपने कपड़ों के चलते लाइमलाइट में आ गई हैं श्वेता तिवारी। इस बार हसीना ने प्रिंसेस गाउन पहनकर अपना ब्लैक ब्यूटी रूप दिखाया, जिसमें उनकी अदाएं देखकर लगा ही नहीं कि वह 45 साल की हैं। हसीना ने खुद को बेहद क्लासी तरीके से कैरी किया और किलर अदाओं के साथ ही ग्लैमर का तड़का लगा गईं। तभी तो उनकी तस्वीरें सामने आते ही लोग उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। दरअसल, श्वेता ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जहां उनकी कातिलाना अदाएं और खुद को कैरी करने का अंदाज देखते ही बना। यही नहीं वह तो अपने सिजलिंग रूप से यंग लड़कियों को भी टक्कर दे गईं और बढ़ती उम्र में भी फैशन गोल्स दे गईं। ऐसे में चलिए उनके लुक पर नजर डालते हैं। आपको बता दें की श्वेता का ब्लैक ब्यूटी लुक ग्लैमर और ग्रेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो किसी भी इवेंट पर शो-स्टॉपर वाइब्स देने के लिए फिट बैठेगा। जिसकी हर डिटेल इसे स्टेटमेंट बनाती है और ड्रामा का परफेक्ट ब्लेंड दिखाती है। वहीं श्वेता का यह गाउन मिनी ड्रेस की तरह डिजाइन करके बना है। जिसे स्ट्रैपलेस रखते हुए ऊपर शीयर नेट फैब्रिक से बनी हैंड बीडेड फ्रिंज डिटेल्स दी। जिसे नेक में टाई किया, तो इस पर लगे ब्लैक मोती लुक को ड्रामेटिक टच दे रहे हैं। इन बीड्स को वी नेक देते हुए हाफ स्लीव्स पर लाइनिंग पैटर्न में लगाया, जो बॉर्डर से लटकती बीड्स स्लीव्स को हाइलाइट कर गया।

वहीं जिससे गाउन का अपर पोर्शन काफी शानदार बन गया, तो स्ट्रक्चर्ड बॉडीस परफेक्ट शेप दे गया, जिससे सिल्हूट और भी शार्प दिख रहा है। अब अपर पोर्शन में तो पहले से ही बीड्स ड्रामा ला रहे हैं, तो स्कर्ट को भी थाई- हाई स्लिट कट देकर क्लासी बना दिया। जिसके एक साइड वाले हिस्से को शीयर फैब्रिक और बीड्स डिटेलिंग वाला रखा, तो ऊपर से साटन की स्लिट कट वाली स्कर्ट टाई की। जिसे भी स्लिट कट देकर स्टाइल किया, जो लेग्स को फ्लॉन्ट कर गया, तो लुक को और अट्रैक्टिव बना गया। जिसकी फ्लोई हेम और ट्रेल गाउन को रेड कार्पेट रेडी बना रही है। श्वेता के लुक में पहले से ही इतना सबकुछ हो रहा है कि उन्होंने जूलरी के साथ ज्यादा प्ले नहीं किया। हसीना ने लॉन्ग स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने, जो उनके फेस को फ्रेम करके ग्लैम फैक्टर बढ़ा रहे हैं। वहीं, हाथ में नजर आ रही डायमंड रिंग्स गाउन के साथ परफेक्टली ब्लेंड हो गईं, तो ब्लैक हील्स पूरे लुक की मोनोक्रोम एलिगेंस को मेंटेन करके इसे क्लासी टच दे गई। लुक को फाइनल टच देने के लिए श्वेता ने अपने बालों को सॉफ्ट वैवी टच देकर ओपन रखा, तो मेकअप भी सिंपल रहने दिया। न्यूड टोन मेकअप के साथ स्मोकी आइज सटल- सोबर और बोल्डनेस का परफेक्ट बैलेंस लेकर आ रही हैं। जिसमें बाकी की कसर श्वेता की अदाओं ने पूरी कर दी और उनका लुक हेड टू टो एकदम परफेक्ट बन गया।

