​39 साल पुराना गाउन पहन कर बिखेरा जलवा, रूबी का हार पहन लगीं रॉयल : करीना कपूर

Follow Us

मुंबई। ​अगर आप किसी पार्टी में जाने वाली हैं और आउटफिट लेने के बारे में सोच रही हैं, तो करीना कपूर के लेटेस्ट लुक से आइडिया ले सकती हैं। जहां वह वर्षों पुराने गाउन को पहनकर तैयार हुईं और क्लासी वाइब्स देकर छा गईं। तभी तो हसीना का लुक फैशन गोल्स देकर सबको इंप्रेस कर गया। ​सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान स्टाइल के मामले में कभी पीछे नहीं रहतीं। वह जिस भी इवेंट का हिस्सा बनती हैं, अपने फैशन का जलवा बिखेर ही जाती हैं, तो अब 39 साल पुराने विंटेज गाउन में उनका अंदाज कमाल का लगा। जिसे पहनकर वह एक अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बनीं और सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। हसीना ने कम, लेकिन क्लासी एलिमेंट्स के साथ लुक को स्टाइल किया और फैशन गोल्स दे गईं। ​वैसे तो करीना हमेशा ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, लेकिन इस बार उनका स्ट्रैपलेस गाउन में अंदाज बेहद ग्लैमरस लगा। जिससे आइडिया लेकर आप भी खुद को पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं। जिसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करनी होगा। वो कैसे होगा, ये जानने के लिए हसीना के लुक्स की डिटेल्स पर गौर करते हैं।

देसी के साथ ग्लैमरस लुक्स में छा जाने वाली करीना लेटेस्ट अपीयरेंस के लिए रेड कलर का स्ट्रेपलेस गाउन पहनकर आईं। गाउन Vicky Teil Couture 1987 का ओरिजन पीस है। यही नहीं हसीना ने इस गाउन को पहनकर 1990 में आई आइकॉनिक फिल्म’प्रीटी वुमन’ के जूलिया रॉबर्ट्स के लुक को भी री- क्रिएट कर दिया। जिनका रेड गाउन काफी हद तक ऐसा ही था। विक्की के इस फुल बॉडी लेंथ गाउन को स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन देकर डिजाइन किया गया। जिसके ब्रालेट एरिया को प्लीटेड डिलेटिंग देकर हाइलाइट किया, तो कॉर्सेट पैटर्न उनके कर्व्स को ब्यूटीफुल तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर गया। जहां वेस्ट पर प्लीट्स को गैदर करके सेंटर में नॉट जैसा डिजाइन दिया, जो फ्रंट में साड़ी जैसी प्लीट्स बना रहा है। जिसका फ्लोइ फैब्रिक, रिलेक्स्ड सिल्हूट और फ्रंट हाई स्लिट कट करीना के लुक में ग्लैम कोशेंट भी बढ़ा गया। फिल्म ‘प्रीटी वुमन’ में जूलिया रॉबर्ट्स ने भी सेम इसी करल का रेड गाउन पहना था। लेकिन इसके डिजाइन में फर्क था। करीना का गाउन स्ट्रैपलेस है, तो जूलिया का गाउन ऑफ शोल्डर था। जिसकी नेकलाइन के सेंटर में स्लिट कट भी दिया, तो कंधे से गिरता स्लीव्स का पैटर्न कमाल का लगा। वहीं, स्कर्ट पोर्शन में फ्रंट में प्लीट्स ऐड करने के साथ ही साइड्स में भी प्लीट्स दी, तो वाइट ग्लव्स के साथ पेयर करके लुक पूरा हुआ।

करीना के लुक को कंप्लीट करने के लिए रिया ने उन्हें 75 कैरेट का burmese रूबी चोकर सेट पहनाया। जिसे आम्रपाली ज्वेल्स ने तैयार किया है, जो गाउन के कलर कॉम्बो के साथ खूबसूरती से जचा। इस रूबी की गिनती वर्ल्ड के मोस्ट वैल्यूएबल और फाइन रूबी में होती है। इसके अलावा रिंग और पंप हील्स पहनकर हसीना ने लुक को पूरा किया। जब बारी मेकअप की आई, तो करीना ने लिप्स को ग्लॉसी रेड रखते हुए बाकी सब सटल रखा। जिससे रेड लिप्स ड्रेस को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर गए और कुछ भी ओवर नहीं लगा। वहीं, बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ हसीना ने स्ट्रैट छोड़ा, जबकि जूलिया ने स्टाइलिश बन बनाया था। लेकिन, फिर भी करीना अपने स्टाइल से यहां दिल जीतने में कामयाब रहीं।